विक्षिप्त मानसिकता – एक भूल, एक उम्रकैद24 साल का रोहन अपने कमरे में बंद था। दिन के चौबीस घंटों में से सोलह घंटे उसका चेहरा मोबाइल की स्क्रीन की नीली रोशनी से चमकता रहता था। वह सोशल मीडिया पर मार-काट, गाली-गलौज और 'तुरंत न्याय' करने वाले उग्र वीडियो (चलचित्र) द...